नाबालिग को भगाने का आरोपी युवक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी सोमवार को।

दस्तक7मीडिया,

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी युवक को पुलिस ने अलीनगर बाजार से शनिवार के देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी सरोज चौपाल पर नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। लड़की की दादी ने घनश्यामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया है कि लिखित शिकायत में नाबालिग की दादी ने बताया था कि उसकी पोती देर रात गांव में निमंत्रण खाने घर से निकली थी। यह मामला 15 दिसंबर को घनश्यामपुर थाने में दर्ज किया गया था, जिसमें दस लोगों को आरोपी बनाया गया था।
पुलिस ने देर शाम आरोपी युवक को बरामद कर लिया। नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।