राजस्व कार्यों में तेजी लाने का डीएम का निर्देश, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिरौल, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, गौड़ाबौराम एवं किरतपुर अंचल अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

