07 जनवरी को दरभंगा में लगेगा जॉब कैम्प, 80 पदों पर होगी बहाली

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 07 जनवरी 2026 (बुधवार) को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैम्प संयुक्त श्रम भवन, रामनगर आईटीआई के निकट, लहेरियासराय स्थित कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।

इस जॉब कैम्प में IIFL Samasta Finance Ltd. द्वारा CRO एवं CO पदों के लिए कुल 80 रिक्त पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ₹13,000 से ₹20,000 प्रतिमाह वेतन, निःशुल्क आवास, इंसेंटिव एवं ईंधन खर्च की सुविधा प्रदान की जाएगी। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा एवं आसपास के जिलों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी के पास दो पहिया वाहन एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर ऑनलाइन अथवा नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को जॉब कैम्प में भाग लेने के दौरान बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।

जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है