सर्वेक्षण कार्य में तेजी, 22 सदस्यीय टीम कर रही है सीमा सत्यापन का कार्य
सर्वेक्षण कार्य में तेजी, 22 सदस्यीय टीम कर रही है सीमा सत्यापन का कार्य
सर्वेक्षण कार्य में तेजी, 22 सदस्यीय टीम कर रही है सीमा सत्यापन का कार्य
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
प्रखंड क्षेत्र में चल रहे भूमि सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत ‘त्रिसीमा’ और ‘सीमा सत्यापन’ की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए 22 सदस्यों की एक समर्पित टीम निरंतर लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार, इस अभियान में प्रशासनिक और तकनीकी टीम के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्य की देखरेख और कार्यान्वयन में निम्नलिखित मुख्य अधिकारी और कर्मी शामिल हैं।
विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मो. महबूब ,कानूनगो अमित कुमार, अमीन मोहित कुमार, रवि कुमार और संतोष रजक,तकनीकी सहयोग DGPS ऑपरेटर इस कार्य को सफलता पूर्वक कर रहे हैं। हालांकि कुछ जगहों पर तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के बाद भी वर्तमान में टीम द्वारा स्थल पर जाकर सीमाओं का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, ताकि सर्वेक्षण के आंकड़ों को पूरी सटीकता के साथ दर्ज किया जा सके। 22 सदस्यों की इस बड़ी टीम की तैनाती से कार्य में पारदर्शिता और गति आने की उम्मीद है।