गायघाट में सेवानिवृत्त पर बीईओ को दी विदाई

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

प्रखंड के चोरनिया स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तारा कुमारी को विदाई दी. कार्यक्रम में तिरहुत एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी,प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार राय, शिक्षक-शिक्षिकाएं व शिक्षा कर्मी मौजूद थे. तिरहुत स्नातक एमएलसी ने कहा कि प्रखंड शिक्षा अधिकारी तारा कुमारी जैसे कर्तव्यनिष्ठ और योग्य अधिकारी के कार्यकाल में प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ. वहीं कहा कि तारा कुमारी के साथ कार्य करना शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा. उन्होंने शिक्षकों और कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया जो सराहनीय है. बीडीओ संजय कुमार राय ने कहा कि सेवानिवृत्त बीईओ ने अपने कार्यकाल में कार्यक्षमता और नेतृत्व का बेहतर परिचय दिया है. वहीं सेवानिवृत्त बीईओ ने कहा कि सेवा काल के दौरान उन्हें प्रखंड के शिक्षकों का सहयोग मिला, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे.कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रधानाध्यापक ने किया. मौके पर उमेश राय समेत कई प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित थे.