मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता,

सिविल कोर्ट दरभंगा के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय की कोर्ट ने मोटर साईकिल चोरी के एक आरोपी की जमानत आवेदन खारिज कर दिया है ।पीपी अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में संस्थित एपीएम थानाकांड सं.155/25 में चोरी के आरोपी स्थानीय बलभद्रपुर निवासी राहूल साह उर्फ अभिषेक कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दिया है।अब आरोपी को जमानत के लिए पटना हाईकोर्ट में अर्जी लगाने का विकल्प है।