वकालतनामा ससमय नहीं मिलने से रुकी जमानत प्रक्रिया, मंडलकारा दरभंगा पर सवाल

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता

मंडलकारा दरभंगा में न्यायिक अभिरक्षा में बिचाराधीन बंदियों का ससमय वकालतनामा पर अंगूठे का निशान लगाकर नही देने का मामला प्रकाश में आया है।इसके कारण महज जमानतीय दफा में जेल में बंद बंदियों का जमानत आवेदन न्यायालय में दाखिल नही हो पा रही है। शुक्रवार को बहेड़ी थानाक्षेत्र के नौडेगा निवासी रुबी देवी ने जिला दण्डाधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को आवेदन पत्र देकर कैदियों का वकालतनामा ससमय नही उपलब्ध कराने की जांच और दोषी जेल कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग किया है।पीड़िता रुबी ने आवेदन में अंकित किया है कि एक जमानतीय नालिशी मामले में उसके पति प्रमोद महतो न्यायिक अभिरक्षा में गत 26 दिसंबर 25 से काराधीन हैं।उनके जमानत के लिए न्यायालय में आवेदन दाखिल करने के लिए वकालतनामा पर आरोपी का अंगूठे का निशान के लिए 31 दिसंबर को जेल में जमा किया,जो वकालतनामा 2 जनवरी को भी जेल कर्मियों ने उपलब्ध नही कराया है।जेल कर्मचारियों की लापरवाही के कारण काराधीन प्रमोद महतो के मानवाधिकार का हनन किया जा रहा है।इससे आहत पीड़िता ने डीएम और प्राधिकार के सचिव को आवेदन देकर जांच और दोषी पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।