05 जनवरी को आयोजित होगा जॉब कैम्प,के के इंटरप्राइजेज नामक कंपनी दे रहा नौकरी।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से दिनांक 05 जनवरी 2026 (सोमवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई.टी.आई. के निकट), लहेरियासराय, दरभंगा स्थित कार्यालय परिसर में K.K. Enterprise द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक एक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जॉब कैम्प में Machine Operator (CNC/VMC), Assembly Line एवं Quality Incharge के पदों हेतु कुल 100 रिक्त पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। इस हेतु 12वीं, आई.टी.आई., डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है।
कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ₹20,000/- से ₹25,000/- प्रतिमाह (CTC) के साथ-साथ पी.एफ., मेडिकल सुविधा, बस, रूम, कैंटीन एवं यूनिफॉर्म की सुविधा प्रदान की जाएगी।
बताया गया कि चयनित अभ्यर्थियों को अहमदाबाद (गुजरात) में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अतः इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अपील है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।
इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर स्वयं निबंधन कर सकते हैं अथवा नियोजनालय, दरभंगा में उपस्थित होकर निबंधन करा सकते हैं।