वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने नव नियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को किया संबोधित,कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा का दिया संदेश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी द्वारा नव नियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित किया गया। यह कार्यक्रम सिपाहियों के मनोबल को बढ़ाने, उन्हें उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराने तथा निष्पक्ष, ईमानदार और समर्पित सेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

