चौकीदार की सतर्कता से टूटी शराब तस्करी की कमर, मनी गाछी थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
चौकीदार की सतर्कता से टूटी शराब तस्करी की कमर, मनी गाछी थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
चौकीदार की सतर्कता से टूटी शराब तस्करी की कमर, मनी गाछी थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
दस्तक 7मीडिया /मनीगाछी
ग्रामीण इलाकों में यदि चौकीदार सजग और जिम्मेदार हों, तो अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है इसका ताजा उदाहरण मनीगाछी थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। मनीगाछी थाना अंतर्गत कठरा गांव में एक चौकीदार की सतर्कता से अवैध शराब भंडारण की बरामदगी हुई है।
चौकीदार ने थाना अध्यक्ष को सूचना दी कि कठरा गांव के इलाके में शराब का भंडारण और अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मनिगाछी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक जनवरी को कठरा गांव समेत आसपास के कई गांवों में सघन अभियान चलाया गया । इस दौरान गांवों के गाछी और संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गई।
अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब में इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की की 850 एमएल की 47 बोतलें, 375 एमएल की 29 बोतलें तथा 480 एमएल की 42 बोतलें शामिल हैं। कुल मिलाकर 53.685 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने जब्त की है।
इस मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।