दरभंगा पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन,वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया परेड का निरीक्षण।
दरभंगा पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन,वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया परेड का निरीक्षण।
दरभंगा पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन,वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया परेड का निरीक्षण।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में आज दिनांक 02.01.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउंड का गहन निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों में शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन तथा एकरूपता सुनिश्चित करना रहा।
परेड के प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे—
• शारीरिक फिटनेस: दौड़ एवं ड्रिल के माध्यम से पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता का आकलन।
• टर्नआउट चेक: वर्दी की स्वच्छता, साज-सज्जा एवं अनुशासन की जाँच।
• अनुशासन एवं ड्रिल: टोलीवार ड्रिल कराकर एकरूपता एवं तालमेल सुनिश्चित किया गया।
इसके अतिरिक्त दरभंगा पुलिस केंद्र में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
निरीक्षण क्रम में पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई तथा पुलिस वाहनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।