छह माह से मानदेय नहीं ,आवास कर्मियों ने जताया आक्रोश,कहा परिवार में हो गई हे भूखमरी की समस्या।
छह माह से मानदेय नहीं ,आवास कर्मियों ने जताया आक्रोश,कहा परिवार में हो गई हे भूखमरी की समस्या।
छह माह से मानदेय नहीं ,आवास कर्मियों ने जताया आक्रोश,कहा परिवार में हो गई हे भूखमरी की समस्या।
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /गुड्डू राज
केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण आवास योजना को धरातल पर अमलीजामा पहनाने वाले कर्मियों को पिछले 6 महीना से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके समक्ष पारिवारिक और आर्थिक संकट आ गया है। मानदेय बंद होने से आवास कर्मियों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है,बच्चों की पढ़ाई,इलाज और परिवार के भरण पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार उपलब्ध कराने का दावा सरकार करती है लेकिन ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े आवास कर्मियों को त्योहारों के समय भी मानदेय नहीं मिलने से जीवन यापन में भारी संकट से जूझ रहे हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद से आवास कर्मी लगातार फील्ड में ड्यूटी कर रहे हैं वरीय अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन कर रहे हैं इस सब बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा है। आवास कर्मियों ने बुधवार को बहेड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदया के समक्ष मानदेय को लेकर गुहार लगाया और प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र सौप जिसमें आवास कर्मियों का मानदेय से संबंधित बात को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्राथमिकता से लेते हुए पत्र को जिला स्तरीय पदाधिकारी को भेजने का आश्वासन दिया। आवास कर्मी संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने निराशा जताई कि पिछले छह महीना से आवास कर्मियों का मानदेय नहीं मिलना दुर्भाग्य की बात है जबकि प्रत्येक दिन सरकार के लोक हितैषी योजना आवास योजना को धरातल पर उतारने में आवास सहायकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है मौके पर राहुल कुमार,बच्चा बाबूलाल देव,प्रणव कुमार ठाकुर,रामनाथ यादव,अमरीश भास्कर,आवास पर्यवेक्षक निरंजन राउत,कार्यपालक सहायक सत्यम कुमार आदि लोग उपस्थित थे।