बेनीपुर बार एसोसिएशन ने बिहार राज्य विधिज्ञ परिषद् के सदस्य प्रेम कुमार झा को मिथिला की पाग-चादर से किया सम्मानित
दस्तक 7मीडिया ,बेनीपुर /विधि संवाददाता
बेनीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सुशील कुमार चौधरी के नेतृत्व में बिहार राज्य विधिज्ञ परिषद्, पटना के माननीय सदस्य सह संयोजक कार्यकारिणी समिति प्रेम कुमार झा को शिवराम स्थित उनके आवास पर मिथिला की परंपरागत पाग और चादर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नववर्ष के शुभ अवसर पर भगवान से उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

