दरभंगा जिला के बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पल्सर बाइक पर सवार तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन तस्करों को रंगे हाथ दबोचा है। पकड़े गए तीनों आरोपी एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो एक काला रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर शराब की खेप ले जा रहे थे।

