प्रथम हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी, बिरौल सेंटर लाया है आपके लिए नए साल का सबसे बड़ा उपहार, सर्जरी और जांच शुल्क में भारी कटौती, आयुष्मान सुविधा होगा जल्द शुरू,

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
नए साल के शुभ अवसर पर ‘प्रथम हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी’ ने आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश कुमार झा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेष रियायती पैकेजों की घोषणा की।
डॉ.झा ने स्पष्ट किया कि पिछले कुछ समय से इलाज के खर्चों को लेकर मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, अस्पताल प्रबंधन ने एक जनवरी 2026 से 31जनवरी तक शुल्क को न्यूनतम करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य मुनाफ़ा कमाना नहीं, बल्कि बिरौल और आसपास के लोगों को किफायती दरों पर उच्च स्तरीय इलाज मुहैया कराना है। निदेशक श्री झा ने कहा कि मरीजों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए इलाज के खर्चों में भारी कटौती की घोषणा की है। हमारा लक्ष्य है—”बेहतर इलाज, कम खर्च।” इस नए ऑफर के तहत पित्त की पथरी का लेजर ऑपरेशन और सिजेरियन डिलीवरी जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं अब मात्र 15,000 रुपये में उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, लैब टेस्ट पर भी 20 से 50% तक की छूट दी जा रही है ताकि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी सेहत का ख्याल रख सकें, इसके अलावा 15 जनवरी के बाद आयूषमान लाभार्थियों का मुफ्त इलाज शुरू कर दिया जाएगा, मौके पर हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉ.कमरान सहित संस्था के अन्य अधिकारी मौजूद थे।