जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले के 152वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा दरभंगा ऑडिटोरियम, लहेरियासराय में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार मदन सहनी, माननीय नगर विधायक-सह-प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी श्री संजय सरावगी, माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती धर्मशीला गुप्ता तथा जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार द्वारा सभी माननीय अतिथियों को पाग, चादर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, उप विकास आयुक्त स्वप्निल द्वारा जिलाधिकारी को पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्मारिका का लोकार्पण
स्थापना दिवस के अवसर पर दरभंगा जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक उपलब्धियों पर आधारित समेकित स्मारिका का लोकार्पण माननीय मंत्री, उपस्थित माननीय विधायकगण, जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) के कर-कमलों से किया गया।
जिलाधिकारी का संबोधन
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि नववर्ष 2026 के साथ दरभंगा जिले का 152वां स्थापना दिवस 31 दिसम्बर 2025 एवं 01 जनवरी 2026 को मनाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर जिलेवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला 01 जनवरी 1875 को अस्तित्व में आया। यह जिला मिथिला का सिरमौर रहा है। यहाँ की मैथिली भाषा, जिसे भारतीय संविधान की अष्टम अनुसूची में स्थान प्राप्त है, इस क्षेत्र को विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। मिथिला पेंटिंग, शैक्षणिक संस्थान, ऐतिहासिक धरोहरें, धार्मिक एवं पर्यटकीय स्थल दरभंगा की समृद्ध पहचान हैं।
उन्होंने कहा कि दरभंगा तेजी से एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित हो रहा है। एलिवेटेड रोड, फ्लाईओवर, AIIMS, मेट्रो डीपीआर, हवाई अड्डे का अंतर्राष्ट्रीयकरण तथा पर्यटन विकास की योजनाएँ जिले के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती हैं। जिला प्रशासन पारदर्शी एवं जनोन्मुखी प्रशासन के लिए संकल्पित है।
माननीय मंत्री का संबोधन
माननीय मंत्री श्री मदन सहनी ने कहा कि दरभंगा के 152 वर्षों के इतिहास में यहाँ की जनता एवं विभूतियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं और नववर्ष 2026 में इससे भी बेहतर कार्य होंगे।
अन्य अतिथियों के विचार
माननीय राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने दरभंगा की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
माननीय नगर विधायक-सह-प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जिले में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों तारामंडल, AIIMS, एयरपोर्ट, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शहरी विकास को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
केवटी के माननीय विधायक श्री मुरारी मोहन झा ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है।
अन्य गतिविधियाँ
कार्यक्रम के प्रारंभ में माननीय मंत्री के कर-कमलों से दिव्यांगजनों को मोटर चालित ट्राइसाइकिल एवं कंबल वितरित किए गए। स्थापना दिवस के अवसर पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को माननीय अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। खबर लिखे जाने तक सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी था।
कार्यक्रम में माननीय जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
आयुक्त के सचिव श्री सत्येन्द्र कुमार के सम्मान में सेवानिवृत्ति उपरान्त विदाई समारोह आयोजित
प्रथम हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी, बिरौल सेंटर लाया है आपके लिए नए साल का सबसे बड़ा उपहार, सर्जरी और जांच शुल्क में भारी कटौती, आयुष्मान सुविधा होगा जल्द शुरू,