आयुक्त के सचिव श्री सत्येन्द्र कुमार के सम्मान में सेवानिवृत्ति उपरान्त विदाई समारोह आयोजित
आयुक्त के सचिव श्री सत्येन्द्र कुमार के सम्मान में सेवानिवृत्ति उपरान्त विदाई समारोह आयोजित
आयुक्त के सचिव श्री सत्येन्द्र कुमार के सम्मान में सेवानिवृत्ति उपरान्त विदाई समारोह आयोजित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल के सचिव श्री सत्येन्द्र कुमार के सेवानिवृत्ति के उपरान्त उनके सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
श्री सत्येन्द्र कुमार एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी अधिकारी रहे हैं। वे आध्यात्मिक रुचि एवं कविता लेखन के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में भी दक्ष रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सभी दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं कुशलता के साथ निर्वहन किया। वे अपने सौम्य व्यवहार, कार्यकुशलता एवं विभागीय विशेषज्ञता के कारण अत्यंत लोकप्रिय रहे।
इस अवसर पर उप निदेशक, खाद्य श्री सुशील कुमार मिश्रा ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि श्री कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान से कार्यालयीन कार्यों में अनुशासन और दक्षता आई।
समारोह में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री सत्येन्द्र कुमार के साथ अपने कार्यानुभव साझा किए तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने विदाई संबोधन में श्री सत्येन्द्र कुमार ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दरभंगा में कार्य करना उनके जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आगे भी इसी समर्पण भाव से कार्य करते रहने का आग्रह किया।
इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम के अंत में पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उप निदेशक खाद्य सुशील कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, प्रमण्डल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे