मिथिलेश स्टेडियम में गरिमामयी विदाई:डीजी व पुर्व महानिदेशक आलोक राज को सम्मान समारोह एवं रैतिक परेड के साथ भावभीनी विदाई
दस्तक 7मीडिया /पटना
पटना स्थित मिथिलेश स्टेडियम में बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आलोक राज, भा०पु० से० (1989) के सेवा निवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह एवं भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। वे पुलिस महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम तथा अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, बीएसएससी, बिहार के पद पर कार्यरत रहे।

