पुराने वर्ष को प्रणाम, नए सवेरे वर्ष 2026 का बड़े उत्साह से करेंगे स्वागत । समय कभी ठहरता नहीं हें ,वह चुपचाप आगे बढ़ता है ,अपने साथ स्मृतियाँ, अनुभव, संघर्ष और सीख को समेटे हुए।
पुराने वर्ष को प्रणाम, नए सवेरे वर्ष 2026 का बड़े उत्साह से करेंगे स्वागत । समय कभी ठहरता नहीं हें ,वह चुपचाप आगे बढ़ता है ,अपने साथ स्मृतियाँ, अनुभव, संघर्ष और सीख को समेटे हुए।
पुराने वर्ष को प्रणाम, नए सवेरे वर्ष 2026 का बड़े उत्साह से करेंगे स्वागत । समय कभी ठहरता नहीं हें ,वह चुपचाप आगे बढ़ता है ,अपने साथ स्मृतियाँ, अनुभव, संघर्ष और सीख को समेटे हुए।
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय के साथ उनकी पूरी टीम /
वर्ष 2025 अब विदा की दहलीज़ पर खड़ा है। यह वर्ष हमें बहुत कुछ सिखाकर जा रहा है ,कहीं मुस्कान दी, कहीं आँसू, कहीं उम्मीद जगाई तो कहीं आत्ममंथन का अवसर। हर चुनौती ने हमें मजबूत बनाया और हर अनुभव ने आगे बढ़ने की दिशा दी।आपकी हिम्मत और हौसला,अदम्य साहस के जरिये ही जुड़ता हें पत्रकारिता का अनुभव ,जहां आम लोंगों की आवाज बनकर हम हमेशा सामने आते हें ,नाम हें दस्तक 7मीडिया।
बता दे कि पत्रकारिता के सफर में भी यह वर्ष 2025 आसान नहीं रहा। सच कहने की राह में कई बार कठिनाइयाँ आईं, दबाव झेले गए, लेकिन दस्तक 7 मीडिया ने अपने मूल सिद्धांतों सच, साहस और जनहित से कभी समझौता नहीं किया। आमजन की आवाज़ बनना, हाशिये पर खड़े लोगों की पीड़ा को सामने लाना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना ,यही हमारा संकल्प रहा।
अब दस्तक 7मीडिया आपके साथ वर्ष 2026 में प्रवेश करने के साथ देगा :नई सुबह, नई रोशनी और नई संभावनाऐं,जहां असत्य का कोई स्थान नहीं ।
यह वर्ष केवल कैलेंडर का बदलाव नहीं है, बल्कि अपने भीतर झाँकने, खुद को बेहतर बनाने और समाज के लिए और अधिक जिम्मेदार बनने का अवसर है। यह वर्ष उम्मीद करता है कि हम और अधिक संवेदनशील होंगे, और अधिक ईमानदार होंगे, और सच्चाई के पक्ष में पहले से कहीं अधिक मजबूती से खड़े होंगे।
दस्तक 7 मीडिया परिवार अपने सभी पाठकों, दर्शकों, संवाददाताओं, सहयोगियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार प्रकट करता है। आपका विश्वास ही हमारी ताकत है, आपकी अपेक्षाएँ ही हमारी दिशा हैं।
नववर्ष 2026 के आते ही यानि साल के अंतिम दिन रात के 12बजे के बाद हम सच को और बुलंद आवाज़ देंगे,आमजन की पीड़ा को प्राथमिकता देंगे,समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कलम को हथियार बनाएंगे,हथियार भी देखते हें लेकिन कलम के आगे नतमस्तक हें यही नहीं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र को और सशक्त करेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नया वर्ष आपके जीवन में शांति लाए,
हर घर में खुशहाली लाए,हर चेहरे पर मुस्कान सजाए,
और समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को और मजबूत करे।
पुराने वर्ष को धन्यवाद
नए वर्ष का स्वागत पूरे विश्वास और उम्मीद के साथ करने की तैयारी में हम एक जुट हें।
नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ दस्तक 7 मीडिया परिवार।