नए वर्ष की पूर्व संध्या पर दरभंगा का गौरवोत्सव,31 दिसंबर व 1 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा दरभंगा जिला का 152वां स्थापना दिवस

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वर्ष 2025 के अंतिम दिन और नववर्ष 2026 की शुरुआत के अवसर पर दरभंगा जिला का 152वां स्थापना दिवस समारोह पूरे उत्साह और उल्लास के साथ 31 दिसंबर 2025 एवं 01 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रतिभाशाली स्थानीय कलाकारों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन, कथक नृत्य, समूह नृत्य एवं वादन की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

स्थापना दिवस समारोह में अनुराग कुमार (कथक नृत्य समूह), शारदा कुमारी, अनन्या झा (किलकारी गायन समूह), रिया कुमारी किलकारी (नृत्य समूह), मोहित कुमार नृत्य समूह, संतोष कुमार मल्लिक (गायन), भाव्या सिन्हा, राजनंदनी, आर्यन भट्ट (गायन), अष्टदल नृत्य समूह, ज्योति प्रकाश नृत्य समूह, आशुतोष कुमार चौधरी (गायन), श्रुति झा, श्रेया भारद्वाज, मंजरी कुमारी चंदना, संजय कुमार सरदार (गायन), निखिल कुमार, संगीत कुमार मल्लिक (गायन), किशोरी कुमारी गायन समूह, संस्कृति कुमारी तथा गोविंद पंजियार (गायन) सहित अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

स्थापना दिवस समारोह दरभंगा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कलात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा और नववर्ष का स्वागत सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया जाएगा।