गोरा बौराम में बीडीओ ने जरूरतमंदों को दिया कंबल,निसहाय एवं विकलांगों को ठंड के प्रकोप से मिली राहत।
गोरा बौराम में बीडीओ ने जरूरतमंदों को दिया कंबल,निसहाय एवं विकलांगों को ठंड के प्रकोप से मिली राहत।
गोरा बौराम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जरूरतमंदों को दिया कंबल,निसहाय एवं विकलांगों को ठंड के प्रकोप से मिली राहत।
दस्तक7मीडिया, अमित झा, गौराबौराम
गौरा बौराम प्रखंड क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ने के बाद प्रखंड प्रशासन ने मंगलवार को जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया। इस दौरान गरीब, निसहाय, वृद्ध, महिलाएं और दिव्यांग सहित चिन्हित लोगों को कंबल वितरण किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर कंपकपाने वाली ठंड से राहत दिखाई दी। यह अभियान गोरा बौराम प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में चलाया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मिहिर मयंक ने बताया कि बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों को सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है,उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से लोगों तक सहायता पहुंचाई जा रही है और यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।