सोनकी में देर रात चोरी की कोशिश नाकाम, एक चोर गिरफ्तार, दूसरा फरार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सोनकी थाना क्षेत्र के सोनकी गांव में बीती रात चोरी की एक बड़ी वारदात उस समय टल गई, जब घरवालों की सतर्कता और शोरगुल से ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनकी गांव निवासी ममता राय, पति शिवजी राय, 29 दिसंबर की रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर में सो रही थीं। देर रात उनके घर से आहट और संदिग्ध आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब घर के लोग जागे तो देखा कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरे में सामान लादकर भागने की कोशिश कर रहे थे।
