अवैध शराब के विरुद्ध दरभंगा पुलिस का अभियान, भारी मात्रा में शराब विनष्ट व जप्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी अभियान चलाया गया।

वाजितपुर थाना क्षेत्र में प्राप्त आसूचना के आधार पर ग्राम जातुका एवं वाजितपुर पासवान टोला में छापेमारी कर करीब 320 लीटर गुड़की देशी शराब को मौके पर ही विनष्ट किया गया। यह कार्रवाई वाजितपुर थाना द्वारा की गई।

वहीं घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसोली में की गई कार्रवाई में 378 लीटर नेपाली मामा श्री शराब को जप्त किया गया। इस मामले में आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई घनश्यामपुर थाना द्वारा की गई।

इसके अतिरिक्त  कमतौल थाना कांड संख्या 280/25 के प्राथमिकी अभियुक्त हलखोरी दास, पिता विलास दास, साकिन माधो पट्टी, थाना कमतौल, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई कमतौल थाना द्वारा की गई।