शीतलहर से राहत: सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने 5,171 कम्बलों की व्यवस्था की, मंत्री मदन सहनी ने 800 से अधिक जरूरतमंदों को स्वयं वितरित किए कम्बल, डीएम के निर्देश पर अनुमंडल व प्रखंडों में तेज़ी से पहुंचाए जा रहे कम्बल
शीतलहर से राहत: सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने 5,171 कम्बलों की व्यवस्था की, मंत्री मदन सहनी ने 800 से अधिक जरूरतमंदों को स्वयं वितरित किए कम्बल, डीएम के निर्देश पर अनुमंडल व प्रखंडों में तेज़ी से पहुंचाए जा रहे कम्बल
शीतलहर से राहत: सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने 5,171 कम्बलों की व्यवस्था की,
मंत्री मदन सहनी ने 800 से अधिक जरूरतमंदों को स्वयं वितरित किए कम्बल,
डीएम के निर्देश पर अनुमंडल व प्रखंडों में तेज़ी से पहुंचाए जा रहे कम्बल
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के मार्गदर्शन में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा राहत कार्यों में तेजी लाई गई है। ठंड से प्रभावित गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कम्बल वितरण की व्यापक व्यवस्था की गई है।
सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग शशि कुमार ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कुल 5,171 कम्बलों का क्रय किया गया है, जिसे जिले के विभिन्न अनुमंडलों एवं प्रखंडों में वितरण हेतु आवंटित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग को 1,601 कम्बल वितरण हेतु प्राप्त हुए हैं। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सदर, बेनीपुर एवं बिरौल को 120-120 कम्बल उपलब्ध कराए गए हैं।
प्रखंडवार कम्बल वितरण विवरण
प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर, केवटी, बहादुरपुर एवं मनीगाछी – 240-240 कम्बल
हायाघाट, हनुमाननगर, सिंहवाड़ा, जाले, तारडीह एवं बेनीपुर – 180-180 कम्बल
अलीनगर, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान एवं गौड़ाबौराम – 150-150 कम्बल
बिरौल एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी – 120-120 कम्बल
किरतपुर – 90 कम्बल
मंत्री ने स्वयं किया 800 से अधिक कम्बलों का वितरण
उन्होंने बताया कि 29 दिसम्बर 2025 को माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार श्री मदन सहनी द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लगभग 800 जरूरतमंदों के बीच कम्बलों का वितरण किया गया।
कम्बल वितरण कार्यक्रम शनि मंदिर, लहेरियासराय, कुष्ठ कॉलोनी, एकभिंडा, कुष्ठ कॉलोनी एवं रहमगंज में आयोजित किया गया।
दिव्यांगजनों को भी मिली राहत
इसी क्रम में 30 दिसम्बर 2025 को स्थानीय प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 दिव्यांगजनों के बीच कम्बलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित विभाग के सभी कर्मी उपस्थित थे।
सहायक निदेशक ने बताया कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि ठंड के इस मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राहत से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हनुमाननगर एवं केवटी अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा
बेटे की मौत का न्याय माँगते-माँगते टूट गई माँ की साँसे, 10 वर्षीय कश्यप की हुई थी माउंट समर स्कूल में रहस्यमयी मौत,……. और अंततः माँ ने ज़हर खाकर कर ली जीवनलीला समाप्त