जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हनुमाननगर एवं केवटी अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हनुमाननगर एवं केवटी अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हनुमाननगर एवं केवटी अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में हनुमाननगर एवं केवटी अंचल अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग तथा राजस्व वसूली सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी हनुमाननगर एवं केवटी को निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समयबद्ध सेवाएं मिल सकें। उन्होंने रिवर्ट किए गए आवेदनों का पुनः सत्यापन कर निष्पादन करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि राजस्व कर्मचारी अनावश्यक रूप से रैयतों के आवेदन रिवर्ट नहीं करेंगे। रिवर्ट किए गए आवेदनों में संबंधित रैयतों से मिलकर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आवेदन कम से कम रिजेक्ट हों, इसकी जिम्मेदारी अंचलाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।
राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष बल देते हुए जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस निर्गत करने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही, लगान वसूली हेतु कैंप लगाने का निर्देश राजस्व कर्मचारियों को दिया गया।
बैठक के दौरान समाज कल्याण विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं की भी समीक्षा की गई। विशेष रूप से बैटरी चालित मोटर ट्राईसाइकिल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर (कैंप) आयोजित कर लाभुकों का चयन एवं लाभ वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिए गए।
बैठक में सहायक समाहर्ता सह अंचलाधिकारी हनुमाननगर परीक्षित, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
अंतिम निर्वाचक सूची के प्रकाशन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
शीतलहर से राहत: सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने 5,171 कम्बलों की व्यवस्था की, मंत्री मदन सहनी ने 800 से अधिक जरूरतमंदों को स्वयं वितरित किए कम्बल, डीएम के निर्देश पर अनुमंडल व प्रखंडों में तेज़ी से पहुंचाए जा रहे कम्बल