अंतिम निर्वाचक सूची के प्रकाशन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
अंतिम निर्वाचक सूची के प्रकाशन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
अंतिम निर्वाचक सूची के प्रकाशन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधान परिषद के 05 दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन सूची तैयार किए जाने के क्रम में अंतिम निर्वाचक सूची के प्रकाशन के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 05 दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा जिला अंतर्गत कुल 34,608 मतदाता हैं, जिनमें 25,099 पुरुष, 9,505 महिला तथा 04 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
इसी प्रकार 05 दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा जिला अंतर्गत कुल 2,901 मतदाता हैं, जिनमें 2,228 पुरुष एवं 673 महिला मतदाता शामिल हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दावा-आपत्ति के निष्पादन के उपरांत तैयार की गई अंतिम निर्वाचक सूची की एक-एक प्रति सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर कर दिया गया है। यह सूची संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध है, जिसका अवलोकन कोई भी व्यक्ति कर सकता है।
बैठक में सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, उप निदेशक, जनसम्पर्क सत्येंद्र प्रसाद सहित संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
राजनीतिक दलों की ओर से राहुल कुमार कर्ण, मुकुंद चौधरी, रामदेव राय एवं सत्यनारायण पासवान सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।