1845 से न्यायिक कार्य का साक्षी अधिवक्ता भवन-2 पर संकट, बार एसोसिएशन ने उठाई आवाज
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता,
जिला बार एसोसिएशन दरभंगा की ओर से अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक ने 180 वर्ष पुराना अधिवक्ता भवंन – 2 को सुरक्षित व संरक्षित करने की मांग अनुमंडल पदाधिकारी सदर दरभंगा से किया है। उन्होंने अपने पत्र में अंकित किया है कि 1845 ईस्वी में दरभंगा सदर अनुमंडल गठन के साथ ब्रिटिश शासन के द्वारा एडवोकेट के लिए भूमि आवंटित किया गया जिस भूमि पर अधिवक्ता भवन निर्माण किया गया। उसी भवन में 1845 ईश्वी से लेकर अभी तक एडवोकेट बैठकर न्यायिक कार्य करते आ रहे हैं । अध्यक्ष श्री मल्लिक ने अपने पत्र में यह भी उल्लेखित किया है कि अधिवक्ता के इस धरोहर भवन के अग्रभाग से कुछ भूमि जिला प्रशासन ने अंबेडकर भवन बनाने के नाम पर अतिक्रमित कर लिया। जिसको लेकर सक्षम न्यायालय में टाइटल सूट चल रही है।

