घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1260 बोतल नेपाली शराब जब्त। वाल के नीचे छुपा कर रखी गई थी शराब,मौके से तस्कर फरार।

दस्तक7 मीडिया,अमित झा गौराबौराम

घनश्यामपुर पुलिस ने सोमवार देर रात भारी कार्रवाई करते हुए 1260 बोतल नेपाली शराब जब्त की है।जब्त शराब घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गनौन और बसौली के बीच एक बगीचे में रखे पुआल के नीचे से की गई है,हालांकि मौके से तस्कर कोहरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। थाना प्रभारी आलोक कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर घनश्यामपुर पुलिस ने सत्यापन के बाद छापेमारी की,वहां पुआल के ढेर के नीचे छिपकर रखी गई एक ब्रांड की 1260 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 378 लीटर है। पुलिस ने शराब को थाने ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब कि यह खेप नए साल में बेचने की तैयारी थी।थाना प्रभारी ने बताया कि फरार शराब तस्कर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी की प्रयास की जा रही है।