पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन, ग्रामीण एसपी ने किया परेड का निरीक्षण।
पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन, ग्रामीण एसपी ने किया परेड का निरीक्षण।
पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन, ग्रामीण एसपी ने किया परेड का निरीक्षण।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
निरीक्षण क्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन तथा एकरूपता सुनिश्चित करना रहा।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता को परखने हेतु दौड़ एवं ड्रिल कराई गई। साथ ही टर्नआउट चेक के माध्यम से वर्दी की स्वच्छता एवं अनुशासन की जांच की गई। टोलीवार ड्रिल कराकर अनुशासन और समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त दरभंगा पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के उद्देश्य से नियमित रूप से योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं बैरकों की साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।