दरभंगा पुलिस का सघन अभियान : NBW, इश्तिहार व शराब मामलों में बड़ी कार्रवाई, दर्जनों अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस का सघन अभियान : NBW, इश्तिहार व शराब मामलों में बड़ी कार्रवाई, दर्जनों अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस का सघन अभियान : NBW, इश्तिहार व शराब मामलों में बड़ी कार्रवाई, दर्जनों अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने को लेकर दरभंगा पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थानों द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत NBW व इश्तिहार वारंटियों की गिरफ्तारी, शराब बरामदगी व विनष्टीकरण, तथा विभिन्न कांडों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।
NBW एवं इश्तिहार वारंटी पर कार्रवाई
नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरी गांव से NBW वारंटी
मुकेश साफी, सुरती साफी, श्याम साफी, संतोष साफी, मनोज साफी, मूर्ति साफी एवं मुन्ना साफी (सभी पिता स्व. रामचंद्र साफी) को गिरफ्तार किया गया।
सकतपुर थाना द्वारा NBW वारंटी घूरन झा (पिता स्व. रामाकांत झा) की गिरफ्तारी।
मनिगाछी थाना द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर के नेतृत्व में इश्तिहार वारंटी
सूर्यनारायण सिंह (पिता स्व. कंतलाल सिंह) को गिरफ्तार किया गया।
बिरौल थाना द्वारा इश्तिहार वारंटी मणिकांत चौधरी (पिता ब्रह्मदेव चौधरी) की गिरफ्तारी।
तिलकेश्वर थाना द्वारा NBW वारंटी लक्ष्मीकांत राय (पिता गांगो राय) को गिरफ्तार किया गया।
बहादुरपुर थाना क्षेत्र में इश्तिहार अभियुक्त सुधांशु कुमार (पिता अरुण कुमार सिंह) के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।
विभिन्न कांडों में गिरफ्तारी
कमतौल थाना कांड संख्या 22/25 में अभियुक्त प्रवीण कुमार की गिरफ्तारी।
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 440/25 में अभियुक्त नेहाल खान की गिरफ्तारी।
हायाघाट थाना कांड संख्या 241/25 (धारा 109 BNS) में
अब्दुल मजीद उर्फ मजीद मिस्त्री एवं रजा उल्ला उर्फ मो. राजा गिरफ्तार।
बिरौल थाना कांड संख्या 266/25 में प्राथमिक अभियुक्त सौरभ सिंह उर्फ डब्लू सिंह गिरफ्तार।
बहेड़ी थाना कांड संख्या 453/25 (धारा 109/25) में रूपेश कुमार गिरफ्तार।
सिमरी थाना कांड संख्या 326/25 (धारा 309(4) BNS) में सुजीत कुमार झा गिरफ्तार।
घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 216/25 में बोलबम झा गिरफ्तार।
अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई
हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी फील्ड से 102.96 लीटर विदेशी शराब जप्त।
बहेड़ा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शराब की भट्ठी ध्वस्त कर करीब 1000 लीटर अधनिर्मित गुड़की शराब विनष्ट।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव से उम्दा देवी को 7.5 लीटर देशी सोफिया शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।