सिमरी ट्रक लूटकांड का पर्दाफाश , स्कॉर्पियो मालिक ही निकला मास्टरमाइंड

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में 27 दिसंबर को हुई ट्रक लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में स्कॉर्पियो मालिक प्रियांशु सरकार घटना का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्कॉर्पियो को मुजफ्फरपुर से बरामद कर लिया है और एक आरोपी सुजीत झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार को सिमरी थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ने बताया कि ट्रक चालक लक्ष्मण यादव से 30 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने स्कॉर्पियो से पुलिस और करणी सेना के साइन बोर्ड सहित दो एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए हैं। इस मामले में ट्रक चालक बिहटा निवासी नीरज कुमार उर्फ लक्ष्मण यादव के फर्द बयान पर कांड संख्या 326/25 दर्ज की गई है। जिसमे कहा की वो जयनगर से बालू गिराकर पटना लौट रहा था, तभी सिमरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रोक लिया और मारपीट कर 30 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया।
पुलिस अभी भी मास्टरमाइंड प्रियांशु सरकार, यशवंत कुमार सिंह और रवि झा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।