डीएम ने सदर एवं बहादुरपुर अंचल के राजस्व कार्यों की की गहन समीक्षा
डीएम ने सदर एवं बहादुरपुर अंचल के राजस्व कार्यों की की गहन समीक्षा
डीएम ने सदर एवं बहादुरपुर अंचल के राजस्व कार्यों की की गहन समीक्षा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में सदर एवं बहादुरपुर अंचल अंतर्गत संचालित विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग तथा राजस्व वसूली सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी सदर एवं बहादुरपुर को निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष बल देते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस निर्गत किया जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।