ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया अलीनगर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया अलीनगर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया अलीनगर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को अलीनगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों की गहन जांच की गई, जिनमें आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट तथा स्टेशन डायरी प्रमुख रूप से शामिल थे।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन आपराधिक घटनाओं एवं लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, नियमित वाहन चेकिंग, प्रभावी रात्रि गश्ती तथा बैंक व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने एवं वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा गया। वहीं अनुसंधानकर्ताओं को नये आपराधिक कानूनों के अनुरूप कांडों की जांच करने तथा वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक विधियों से साक्ष्य संकलन करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगरानी रखने तथा शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए।