किराना दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर खाक

दस्तक7मीडिया अमित झा गौराबौराम

गोरा बौराम प्रखंड क्षेत्र के पलवा गांव में बीती रात आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गए। घटना दिनांक 28 12 2025 दिन रविवार की रात करीब 3:00 बजे की है। किराना दुकान के मालिक प्रदीप साहू प्रतिदिन की तरह दुकान बढ़ाकर सो रहे थे अचानक 3:00 बजे रात को गांव वालों ने हल्ला किया आग लग गई,प्रदीप साहू उठे तो उनके ही दुकान में आग का फब्बारे उठा हुआ था। किराना दुकान में आग लगने से करीब ₹500000 की संपत्ति जलकर रख हो गई।

जिसमें फ्रिज एलसीडी टीवी एप्पल कंपनी का मोबाइल करीब 55000 कैश और किरण का सामान सभी जलकर खाक हो गया। आग लगने के दरमियान डायल 112 पर कॉल किया गया लेकिन समय पर ना तो डायल 112 के गाड़ी आए और ना ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच पाया। आपात समय पर प्रशासनिक व्यवस्था नहीं पहुंचने पर ग्रामीण असहजता महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत करने उपरांत करीब 1 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की पुष्टि डायल 112 के कर्मचारियों ने की।