घनश्यामपुर में तीन घर जलकर राख,पांच लाख की संपत्ति का नुकसान, दो गायें झुलसीं
घनश्यामपुर में तीन घर जलकर राख,पांच लाख की संपत्ति का नुकसान, दो गायें झुलसीं
घनश्यामपुर में तीन घर जलकर ,पांच लाख की संपत्ति का नुकसान, दो गायें झुलसीं
दस्तक7मीडिया, गोराबौराम/
घनश्यामपुर नगर पंचायत क्षेत्र के तुलसीपुर टोला वार्ड संख्या 11 में रविवार देर रात आग लगने से तीन परिवारों के तीन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ और 10 मन धान भी जल गया। आग की चपेट में आने से दो गायें भी झुलस गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गृहस्वामी विंदेश्वर बात्तर, राम सरुप बात्तर और सुरेश बात्तर रविवार रात खाना खाकर अपने घरों में सो रहे थे। देर रात विंदेश्वर बात्तर के घर से आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। ग्रामीणों ने आग देखकर शोर मचाया, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड की टीम जब तक घटनास्थल पर पहुंचती, आग विकराल रूप ले चुकी थी। अग्नि चालक ने बताया कि आग लगने वाली जगह तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं था। इस कारण स्थानीय लोगों ने नदी के पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया।
राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सरकारी अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।