सफाई कर्मी का हड़ताल, शिव नगरी कुशेश्वरस्थान एवं आस पास में लगा कचरों का अंबार।
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /प्रशांत
नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी में विगत दो दिनों से साफ सफाई पूरी तरह बंद है। सफाई नहीं होने से बाजार एवं आस पास कचड़ो का अंबार लगा हुआ है। बता दें कि कुशेश्वरस्थान बिहार का प्रसिद्ध तीर्थ होने के कारण यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। शिव भक्त बाबा कुशेश्वर नाथ का पूजा अर्चना करने यहां आते है। लेकिन विगत दो दिनों से नगर पंचायत के सफाई कर्मी का हड़ताल पर जाने के बाद सड़कों एवं मंदिर के आस पास कचरा जमा होने से यहां आए श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पर रहा है।
वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत के लोगों का भी बुरा हाल है। यहां कुल 13 वार्ड है और आम लोगों का भी घर का कचरा दो दिनों से घर में ही रखा हुआ है, जिससे काफी बदबू आने लगी है। सफाई कर्मी के हड़ताल पर जाने से आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब से नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी में सफाई कर्मी काम कर रहे है तब से ही सफाई कर्मियों को सही समय पर मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इधर भी विगत दो माह से किसी भी सफाई कर्मी को मानदेय का भुगतान नहीं होने से सभी सफाई कर्मी एक साथ हड़ताल पर चला गया।
सफाई कर्मी बताते है कि हमलोग गरीब परिवार से आते है और मानदेय से ही हमारे पूरे परिवार का जीवन यापन चलता है और वो भी सही समय पर नहीं मिलने से हमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है। अगर घर में कोई बीमार हो जाए तो हमलोगों को कोई कर्ज भी नहीं देता है। हमलोगों का यही मांग है कि समय पर हम सफाई कर्मी को मेरा मजदूरी मिल जाए ताकि हमलोग अपना और अपने परिवार का जीवन यापन सही से कर सकें।बतादे कि नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 50 स्थाई और करीबन 35 अस्थाई सफाई कर्मी कार्यरत है l
