बिरौल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दी स्वर्गीय राजू अग्रवाल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

स्थानीय बिरौल चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सुपौल बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी और प्रखर समाजसेवक स्वर्गीय राजकुमार (राजू) अग्रवाल जी को उनकी पुण्य स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में उपस्थित चेंबर के सदस्यों और स्थानीय व्यापारियों ने राजू अग्रवाल जी के सौम्य व्यक्तित्व और मिलनसार स्वभाव को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जाना न केवल व्यापार जगत के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और व्यापारिक हितों की रक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई। सदस्यों ने साझा किया कि राजू जी हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। “राजू अग्रवाल जी जैसे व्यक्तित्व समाज में बिरले ही होते हैं। उनकी ईमानदारी और सेवा भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। इस अवसर पर चेंबर के पदाधिकारी, वरिष्ठ व्यापारी और नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।