बिहार ठिठुर रहा है: एक सप्ताह और कपकपाएगी ठंड, दरभंगा समेत पूरे प्रदेश में धुंध का कहर
बिहार ठिठुर रहा है: एक सप्ताह और कपकपाएगी ठंड, दरभंगा समेत पूरे प्रदेश में धुंध का कहर
बिहार ठिठुर रहा है: एक सप्ताह और कपकपाएगी ठंड, दरभंगा समेत पूरे प्रदेश में धुंध का कहर
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज
बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार यह कड़ाके की ठंड अभी कम से कम एक सप्ताह तक और लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर करेगी। दरभंगा समेत पूरे बिहार में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।
सुबह और शाम के समय सड़कों पर धुंध की मोटी चादर बिछ जाती है। स्थिति यह है कि शाम आठ बजे के बाद मोटरसाइकिल ही नहीं, बल्कि चार पहिया वाहनों को भी आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता। दृश्यता बेहद कम हो जाने के कारण सड़क हादसों की आशंका लगातार बनी हुई है।
ठंड और कोहरे का सबसे अधिक असर दैनिक मजदूरों, रिक्शा चालकों और दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है। लोग मजबूरी में अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।इस कारण प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के स्पष्ट निर्देश दिये हें।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पछुआ हवा और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठंड का असर और तेज हो गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
कुल मिलाकर बिहार इस समय ठंड और धुंध की गिरफ्त में है, और आने वाले कुछ दिन राहत के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।