अवैध शराब और अपराध के विरुद्ध दरभंगा पुलिस का अभियान, कई थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई
अवैध शराब और अपराध के विरुद्ध दरभंगा पुलिस का अभियान, कई थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई
अवैध शराब और अपराध के विरुद्ध दरभंगा पुलिस का अभियान, कई थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा पुलिस अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी छापेमारी एवं गिरफ्तारी की गई है।
आसूचना के आधार पर हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटी मानोपुर में अवैध शराब की भट्ठी को ध्वस्त करते हुए लगभग 1000 लीटर गुड़की देशी शराब को विनष्ट किया गया। यह कार्रवाई हायाघाट थाना द्वारा की गई।
वहीं पतोर थाना कांड संख्या 104/25 के तहत दिनांक 28.12.2025 को अभियुक्त राजा पासवान, पिता अर्जुन पासवान, निवासी ग्राम पंचगछिया जीवन पट्टी, थाना पतोर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पतोर थाना पुलिस द्वारा की गई।
इसके अलावा वाजितपुर थाना कांड संख्या 35/25 (आर्म्स एक्ट) में अप्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में
1. अली हुसैन उर्फ मोहम्मद राजू, पिता अब्दुल कादिर, निवासी ग्राम रामनगर, थाना नेहरा, जिला दरभंगा
2. सचिंद्र कुमार यादव उर्फ बैजू/बिरजू, पिता रामलक्षण यादव, निवासी ग्राम चकचिंतामणिपुर, थाना वाजितपुर, जिला दरभंगा
शामिल हैं। यह कार्रवाई वाजितपुर थाना द्वारा की गई।
इसी दिन माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत
1. मणिकांत यादव, पिता सुधारी यादव, निवासी मसानखून
2. विक्रम चौपाल, पिता बलि चौपाल, निवासी मेझियाम
दोनों थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई कुशेश्वरस्थान थाना द्वारा की गई।