ऐतिहासिक मुख्तारखाना भवन के जीर्णोद्धार की शुरुआत, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता

नव वर्ष में दरभंगा जिला गठन से तीस वर्ष पूर्व निर्मित मुख्तारखाना (बार एसोसिएशन भवन संख्या 2) का जीर्णोद्धार की आस पूरी होगी ।बार एसोसिएशन की ओर से गत 27 दिसंबर से हीं इसकी पहल शुरु हो गई है। जर्जर हो चूके 180 वर्ष के इस भवन का जीर्णोद्धार कार्य तेजी से प्रारंभ है। अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि वर्ष 1875 में दरभंगा जिला अस्तित्व में आया। वहीं इससे पूर्व 1845 में दरभंगा सदर अनुमंडल अस्तित्व में आया था ।वर्ष 1845 से 31 मार्च 1974 तक एसडीओ हीं एसडीएम की हैसियत से मुकदमों में संज्ञान लिया करते थे।न्यायालय का संचालन होने के साथ हीं मुख्तारों के बैठने के लिए मुख्तार खाना भवन का निर्माण 1845 में कराया गया। 1845 से मार्च 1974 तक इस इस परिसर में मुकदमा के पक्षकारों की भारी भीड़ लगी रहती थी।जिला न्यायालय के गठन के बाद वर्ष 1906 में जिला न्यायालय प्रांगण में अधिवक्ता भवन का निर्माण कराया गया।वहीं सैकड़ों अधिवक्ता अधिवक्ता संध भवन सं.2(मुख्तारखाना भवन ) में बैठकर अपने पक्षकारों का न्यायिक कार्य करते रहे।वर्तमान में अधिवक्ता संध में करीब 2200 अधिवक्ता हैं।जिनके बैठने के लिए भवन सं.01 में काफी कठिनाई वकीलों को हो रही है।अपने सदस्य अधिवक्ताओं की सहूलियत के लिए बार एसोसिएशन ने भवन सं. 2 का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ कर दिया है।बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक ने बताया कि नये साल 2026 में इस भवन का जीर्णोद्धार पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित की गई है।नये भवन का जिर्णोद्धार कार्य शीध्रातिशीध्र पुरा किया जायेगा।इस कार्य को लेकर बार एसोसिएशन के दो हजार से अधिक सदस्य वकील उत्साहित हैं।