सिंहवाड़ा में अज्ञात वाहन की ठोकर से दुकानदार की मौत ,परिजनों में मचा कोहराम ,पत्नी और मां का रो रोकर बुरा हाल 

दस्तक 7मीडिया ,सिंहबाड़ा /

 स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिंहवाड़ा निवासी स्व: धूर्व ठाकुर के पुत्र अवधेश कुमार (30) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बताया जाता है को मृतक शनिवार को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था। घायल युवक को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहा उसे बेहतर उपचार के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। डीएमसीएच से उसे पटना भेजा गया , पटना के हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई।इसके बाद मृतक को घर लाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष में लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।  गांव में ही बेल्ट और टोपी की दुकान खोलकर मृतक किसी प्रकार जीवन यापन करता था । घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी वंदना देवी माता आनंदी देवी दहाड़ मार कर रो रही ही आस पड़ोस के लिए किसी प्रकार ढांढस बढ़ा रहे थे। मृतक को दो पुत्री है। ढाई वर्षीय पुत्री लक्ष्मी और छः महीना की टुक्कू के आसमान से  साया हट गया।