पुलिस का बोर्ड स्कॉर्पियो में लगाकर सिमरी में ट्रक चालक से तीस हज़ार की लूट, थानेदार अरविंद का कमाल ,दो घंटे में घटना में शामिल स्कॉर्पियो समेत एक गिरफ्तार,

स्कॉर्पियो से करनी सेना , पुलिस का साइनबोर्ड बरामद

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /विजय ठाकुर 

सिमरी थाना क्षेत्र के एन एच 27 उच्च पथ पर शनिवार को पेट्रोल पंप से आगे ट्रक चालक से 30 हजार रुपए लूट का मामला सामने आया है। लूट की जानकारी मिलते ही सिमरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ,सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार की टीम ने घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्कॉर्पियो को मुजफ्फरपुर से बरामद कर लिया गया है।घटना शनिवार को दस बजे रात हाइवे पथ की है। ट्रक चालक पटना बिहटा थाना क्षेत्र के लाखन टोला निवासी लक्ष्मण यादव (35)ने बताया है कि शनिवार की रात मधुबनी जिले के जयनगर से बालू बेच कर पटना लौट रहे थे।इस बीच फोरलेन पथ पर लाइन होटल के पास काले रंग की स्कार्पियो BR06DJ-9913 ने पीछा कर ओवर टेक किया। चालक को ट्रक से उतार कर मारपीट की। स्कार्पियो में जबङन बैठाकर जेब में रखा तीस हजार रुपए छीन तई कर चालक के मोबाइल को जमीन पर फेंक कर मुजफ्फरपुर की ओर भाग गया।

चालक की सूचना पर सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने पुलिस बल के साथ चिन्हित काले रंग के स्कार्पियो का पीछा किया। पुलिस को आता देख पांच की संख्या में स्कार्पियो पर सवार बदमाश घने कुहासे में गाङी से उतर कर भागने में सफल रहा।स्कार्पियों के साथ संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरामद स्कार्पियो के अंदर से पुलिस,व करणी सेना का साइन बोर्ड को जब्त किया है।