दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की
दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की
दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की
दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
भारतीय जनता पार्टी के दरभंगा पूर्वी जिला महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित 2025 के अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम (129वें संस्करण) की हार्दिक सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत की अभूतपूर्व प्रगति को रेखांकित करते हुए हर भारतीय को गर्व का अनुभव कराया। संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा, “2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ। देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक, भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी।” उन्होंने विशेष रूप से विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग का जिक्र किया, जहां कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चीतों की संख्या 30 से अधिक होने और वन्यजीव संरक्षण पहलों का उल्लेख सराहनीय रहा।
महामंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025’ का भी जिक्र किया, जिसमें 80 से अधिक सरकारी विभागों की 270 से ज्यादा समस्याओं पर छात्रों ने व्यावहारिक समाधान दिए। उन्होंने आईआईएससी के गीतांजलि कैंपस को सांस्कृतिक केंद्र के रूप में, दुबई के कन्नड़ पाठशाला को भाषा संरक्षण के प्रयास के रूप में, मणिपुर के मोइरांगथेम सेठ के सोलर पावर समाधान को स्थानीय नवाचार के प्रतीक के रूप में तथा फिजी में तमिल भाषा प्रसार को वैश्विक सांस्कृतिक जुड़ाव के उदाहरण के रूप में पीएम के उद्धरणों की सराहना की। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा, “पीएम मोदी का ‘जहां चाह, वहां राह’ का संदेश युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। भाजपा इन ग्रामीण, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक पहलों को बिहार में भी मजबूती से लागू करेगी।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों पर गर्व करने और पार्टी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
समस्तीपुर में शराब माफिया को बड़ा झटका: NH-28 पर खड़े ट्रक से 8,769 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, मद्यनिषेध विभाग की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, MP नंबर के 12 चक्का ट्रक से 1015 कार्टन व्हिस्की जब्त।
यूपी के अपराधियों का ‘सेफ जोन’ बनता बिहार: खुफिया तंत्र की नाकामी और क्राइम ब्रांच के पुनर्गठन की सलाह