समस्तीपुर में शराब माफिया को बड़ा झटका:NH-28 पर खड़े ट्रक से 8,769 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार,
मद्यनिषेध विभाग की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, MP नंबर के 12 चक्का ट्रक से 1015 कार्टन व्हिस्की जब्त।
दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की अब तक की बड़ी खेप बरामद की है। सदर उत्पाद थाना समस्तीपुर की टीम ने NH-28 पर खड़े एक 12 चक्का ट्रक से करीब 8,769.600 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षक मद्यनिषेध मुकेश कुमार को 25 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि मुसरीघरारी से ताजपुर जाने वाली NH-28 सड़क के किनारे एक ट्रक में शराब की बड़ी खेप खड़ी है। सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई, जिसके बाद उनके निर्देश पर छापामार दल का गठन किया गया।
