भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रखर समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल का निधन, विधायक, कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया
भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रखर समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल का निधन, विधायक, कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया
भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रखर समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल का निधन, विधायक, कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिला अंतर्गत बिरौल के सुपौल बाजार निवासी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी राजकुमार अग्रवाल के निधन से पूरे दरभंगा और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को स्थानीय राजनीति और सामाजिक ताने-बाने के लिए एक ‘अपूर्णीय क्षति’ माना जा रहा है। उनका निधन पांच दिन पहले इलाज के दौरान वनारस में हो गया।
सिद्धांतों से समझौता न करने वाला व्यक्ति स्व. राजकुमार अग्रवाल की पहचान एक ऐसे नेता के रूप में थी जो पार्टी के प्रति जितने समर्पित और संवेदनशील थे, उतने ही निर्भीक भी थे। गलत कार्यों का विरोध करने में वे कभी पीछे नहीं हटे। उनकी स्पष्टवादिता और ईमानदारी ही थी कि विपक्षी दलों के नेता भी उनका व्यक्तिगत सम्मान करते थे।
उनकी राजनीतिक सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधायक संजय सरावगी, भाजपा के पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद, विधायक शशिभूषण हजारी और विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह,जैसी दिग्गज हस्तियां उनके निवास पर मिलने आते थे।
वरिष्ठ राजनेता डॉ.महावीर प्रसाद के साथ उनकी सकारात्मक भूमिका की आज भी लोग चर्चा करते हैं।
सांप्रदायिक सौहार्द और समाज सेवा के मिसाल
वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि प्रशासन द्वारा गठित रोगी कल्याण समिति,शांति समिति के एक सक्रिय सदस्य भी थे। समाज में भाईचारा बनाए रखने और संकट के समय लोगों की मदद करने में वे सदैव अग्रणी रहते थे। पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद के दो पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान उनके प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने जनता की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने भाजपा में जिला से लेकर प्रदेश स्तरीय संगठन में सदस्य के रूप में कार्यरत रहे।
भाजपा विधायक सुजीत कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “राजकुमार जी का पार्टी के प्रति समर्पण अतुलनीय था। उनके जाने से भाजपा ने अपना एक सच्चा सिपाही खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “वे एनडीए के सच्चे सिपाही तो थे ही, साथ ही मेरे अभिन्न मित्र भी थे। उनके साथ मेरा व्यक्तिगत और पारिवारिक रिश्ता था, जिसे भुलाना नामुमकिन है। भाजपा के रामविलास भारती, मणिकांत मिश्र, रविन्द्र पौद्दार, प्रदीप प्रधान, मणिकांत झा, पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी, सनोज नायक, हेमचंद्र झा, विनोद चौधरी, बैजू मंडल,प्रभाष सिंह,विनोद गोयल, विश्वनाथ मंडल, उपेन्द्र गाड़ा,आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष सह अधिवक्ता कैलाश कुमार, चौधरी सहनी, राजकुमार सहनी सहित दर्जनों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राजकुमार अग्रवाल आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन सुपौल बाजार और पूरे बिरौल क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।