घनश्यामपुर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
घनश्यामपुर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
घनश्यामपुर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
दस्तक 7 मीडिया,गौड़ाबौराम/
घनश्यामपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात थाना क्षेत्र के सोनहद गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों वारंटियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान सोनहद गांव निवासी स्वर्गीय अशर्फी पासवान के पुत्र छेदी पासवान तथा छेदी पासवान के पुत्र राम कुमार पासवान के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। वारंट के निष्पादन को लेकर पुलिस टीम का गठन कर शुक्रवार देर रात छापेमारी अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोनहद गांव से दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून से भागने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
आधारपुर में भीषण आग से तीन गायों की मौत, लाखों की संपत्ति स्वाहा
रेलवे कनेक्टिविटी में दरभंगा को बड़ी सौगात, देश के 48 शहरों में दरभंगा का चयन, मिलेगा नया मेगा कोचिंग टर्मिनल, 2030 तक ट्रेनों की क्षमता होगी दोगुनी : डॉ. गोपाल जी ठाकुर