घनश्यामपुर थाना में ग्रामीण एसपी की जनसुनवाई, एपीएम थाना में नगर एसपी की जनसुनवाई ,समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा / 

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना परिसर में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। ग्रामीण एसपी ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी आवेदनों में विधिसम्मत कार्रवाई करने हेतु थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

APM थाना में नगर एसपी की जनसुनवाई, आमजन की शिकायतों पर कार्रवाई के आदेश

नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा APM थाना में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। नगर एसपी ने दिए गए आवेदन पत्रों पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।