दरभंगा के बिरौल में मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी कर भाग रहे चोर को छापामारी दल ने रंगे हाथ पकड़ा, भेजा गया जेल।
दरभंगा के बिरौल में मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी कर भाग रहे चोर को छापामारी दल ने रंगे हाथ पकड़ा, भेजा गया जेल।
दरभंगा के बिरौल में मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी कर भाग रहे चोर को छापामारी दल ने रंगे हाथ पकड़ा, भेजा गया जेल।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना अंतर्गत सुपौल बाजार में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। SH-56 स्थित कैनरा बैंक के सामने स्थित सुप्रसिद्ध मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर को चोर ने अपना निशाना बनाया। हालांकि, पुलिस की रात्रि छापामारी दल की तत्परता से आरोपी को चोरी की गई नकदी के साथ मौके पर ही दबोच लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर लोहे काटने वाली रेती से दानपेटी को काट डाला। बताया जा रहा है कि दानपेटी में 08 हजार 841 रुपये के बीच की राशि थी, जिसे निकालकर आरोपी भाग रहा था। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि वारदात के समय बिरौल थाने के एस आई शशिभूषण रजक के नेतृत्व में पुलिस की छापामारी टीम उस मार्ग से गुजर रही थी। मंदिर के पास संदिग्ध हलचल देख जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो आरोपी भागने लगा। पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुपौल बाजार निवासी मो.दानिश (26 वर्ष),पिता-स्व.गुलाम रसूल के रूप में हुई है। जिसने मंदिर के दान पेटी तोड़ कर रुपए चोरी करने की बात स्वीकार किया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटनास्थल से चोरी में इस्तेमाल की गई रेती बरामद कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है। इस संबंध में छापामारी दल में शामिल एस आई शशिभूषण रजक के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। चोर मो.दानिश के पास एक चादर में चोरी के छुपाए गए 8 हजार 841 रुपए जब्त किया गया है।
इधर मंदिर पूजा कमेटी और स्थानीय लोगों ने मंदिर में हुई इस चोरी की घटना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा इलाके में हो रही है।