दरभंगा में ‘भतीजा–चाचा’ की जोड़ी पर शिकंजा: नाबालिग दुष्कर्म मामले में SIT की मांग, पीड़िता को धमकी का आरोप, पीड़िता की मां ने मिथिला DIG से लगाई गुहार, महिला थानाध्यक्ष पर जताया अविश्वास, सुरक्षा की मांग।
दरभंगा में ‘भतीजा–चाचा’ की जोड़ी पर शिकंजा: नाबालिग दुष्कर्म मामले में SIT की मांग, पीड़िता को धमकी का आरोप, पीड़िता की मां ने मिथिला DIG से लगाई गुहार, महिला थानाध्यक्ष पर जताया अविश्वास, सुरक्षा की मांग।
दरभंगा में ‘भतीजा–चाचा’ की जोड़ी पर शिकंजा: नाबालिग दुष्कर्म मामले में SIT की मांग, पीड़िता को धमकी का आरोप,
पीड़िता की मां ने मिथिला DIG से लगाई गुहार, महिला थानाध्यक्ष पर जताया अविश्वास, सुरक्षा की मांग।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
नाबालिग से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में कथावाचक और तथाकथित मौनी बाबा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पीड़िता की मां ने मिथिला क्षेत्र के डीआईजी को आवेदन देकर चाचा–भतीजा दोनों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम (SIT) के गठन की मांग की है।
आवेदन में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग पुत्री को महिला संगठन से जुड़ी एक युवती द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है और जबरन बातचीत के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इससे पीड़िता मानसिक तनाव में है और उसकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
पीड़िता की मां ने यह भी कहा है कि आरोपी मौनी बाबा के पास सरकारी बॉडीगार्ड मौजूद हैं, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी कोई कठिन कार्य नहीं है, लेकिन जानबूझकर कार्रवाई में देरी की जा रही है। इसी कारण उन्होंने अपनी पुत्री के लिए तत्काल पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
मामले में बड़ा सवाल खड़ा करते हुए पीड़िता की मां ने महिला थानाध्यक्ष पर भी अविश्वास जताया और इस केस से उन्हें हटाने की मांग की है,और इस प्रकरण में जिन पुलिसकर्मी /पदाधिकारी द्वारा स्थिरता बरती गई हें ,जांच कर उसपर कारवाई करने की मांग की हें।
इस पूरे घटनाक्रम पर मिथिला क्षेत्र के डीआईजी ने पीड़िता की मां को आश्वासन दिया है कि आवेदन में उठाए गए हर बिंदु की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
बुरे काम का बुरा नतीजा…
कभी फिल्मों में हिट रहा “चाचा–भतीजा” का गीत आज दरभंगा में अपराध और आरोपों की वजह से चर्चा में है।जहां भतीजे पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है, तो चाचा पर मामले को दबाने और पीड़िता को बरगलाने का गंभीर आरोप।
अब देखना यह है कि जांच की आंच में यह जोड़ी कब तक बच पाती है।