जिलाधिकारी ने जनता के दरबार में कई समस्याओं का किया त्वरित समाधान,जनता दरबार में 49 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित
जिलाधिकारी ने जनता के दरबार में कई समस्याओं का किया त्वरित समाधान,जनता दरबार में 49 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित
जिलाधिकारी ने जनता के दरबार में कई समस्याओं का किया त्वरित समाधान,जनता दरबार में 49 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता के दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना।
आज आयोजित जनता दरबार में 49 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए। जिलाधिकारी द्वारा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथाशीघ्र जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व विभाग से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त भूमि विवाद से संबंधित आवेदन भी बड़ी संख्या में सामने आए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की शिकायतों के निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि से संबंधित मामलों अथवा अधिकरण से जुड़े विवादों के समाधान हेतु दोनों पक्षों को कार्यालय में बुलाकर आपसी समझौते के माध्यम से समाधान कराएं तथा इन मामलों पर पर्याप्त समय दें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र न्याय मिल सके।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, संबंधित अनुमंडलों के डीसीएलआर, अंचलाधिकारी, नोडल आईटी सेल की पूजा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।